MP News : भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, बड़े बेटे कार्तिकेय के घर बेटी का जन्म

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा

MP News : भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के घर बेटी ने जन्म लिया है। बुधवार को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) में कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

भावुक हुआ परिवार

पोती के जन्म की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार भावुक हो उठा। शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि घर में “लाडली लक्ष्मी” आई है, जिससे परिवार में उल्लास का माहौल है।

सोशल मीडिया पर साझा किया तस्वीर

इस मौके से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें कार्तिकेय सिंह चौहान अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में परिवारजनों की खुशी और भावनाएं साफ झलकती हैं

शुभचिंतकों ने दी बधाई

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से चौहान परिवार को लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khan-his-wife-and-son-resign-from-the-jauhar-trust/106074