केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार
कोलकाता। भाजपा नेता और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआइआर में बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध वोटरो का नाम कटेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या कोई भी इसे रोक नहीं सकता।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने दावा किया कि 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 294 सीटों में 180 सीटें मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में हार का डर है। वे एसआइआर का विरोध कर रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के पश्चिम बंगाल से निकाला ही जाएगा। बांग्लादेश से जो हिंदू शरणार्थी दिसंबर 2024 तक भारत आए हैं उन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी, वे भारतीय होंगे। लेकिन बांग्लादेश से आए मुस्लिमों को इस देश से बांग्लादेश भेजा ही जाएगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/aam-aadmi-party-to-organise-save-vote-save-constitution-march-in-up/100862