केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के सीएम ममता बनर्जी को सवालों से घेरा
West bengal : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने आईपैक के मामले को लेकर सवालिया लहजे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गैरसरकारी कंपनी को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय एजेंसी का काम में बाधा डाल कर मुख्यमंत्री की मर्यादा को कमतर किया है।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि आईपैक के पास कौन का ऐसा कागजात था जिसे लेने के लिए पुलिस के अधिकारियों के साथ आईपैक के मालिक के घर और कार्यालय पहुंच गई। ईडी की ओर से जब्त कागजात को छीन लिया। इस पर उन पर संदेह होना अस्वाभाविक नहीं है।
भाजपा नेता सुकांत मजुमदार ने अपने स्कूल समय के एक वाकया का जिक्र किया। वह यह कि एक छात्रा परीक्षा में चीट ले गई थी और शिक्षक ने उसे पकड़ लिया। अपने को बचाने के लिए छात्रा ने चट को मुख में रखा लिया। भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने विधाननगर मे विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के सामने मुख्यमंत्री ममता बनर्डी और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओ-कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी धर्मतला में विऱोध प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/shivraj-singh-and-scindia-reached-an-agreement/104422