समस्तीपुर में अर्णव चक्रवात के असर से हो रही बारिश

समस्तीपुर में अर्णव चक्रवात का असर, बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान का डर

समस्तीपुर में अर्णव चक्रवात का असर

समस्तीपुर: जिले में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अर्णव चक्रवात के असर से पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में तैयार धान की फसल गिरने लगी है। वहीं, कटाई के बाद खेतों में सूखने के लिए रखी गई धान की फसल भी बारिश में भीग गई है। किसानों को अब धान के दाने खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने का डर सता रहा है। बारिश के कारण सब्जियों की खेती पर भी असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि जमीन में नमी बढ़ने से गेहूं, मक्का, आलू और सरसों जैसी रबी फसलों की खेती में कुछ राहत मिल सकती है।

बेमौसम बारिश से धान की कटाई प्रभावित

समस्तीपुर में अर्णव चक्रवात के असर से ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, हवा के साथ हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण धान की कटाई और फसल सुखाने का काम प्रभावित हो रहा है। अदक बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो उन्हें और नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, इस बारिश से किसानों को कुछ राहत की उम्मीद भी है। उनका मानना है कि खेतों में नमी बढ़ने से गेहूं, मक्का, आलू और सरसों की खेती के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में बेमौसम बारिश ने जहां धान की फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है, वहीं रबी की अगली फसल के बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी जगाई है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में EOW की बड़ी कार्रवाई, कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष समेत दो ठिकानों पर छापेमारी