भूजल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी सरकार, अनुपूरक बजट में मिली अतिरिक्त धनराशि
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। योगी सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुपूरक बजट में करीब ₹1.475 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है।
जागरूकता से भूजल संरक्षण की योजना
यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग के भू-जल जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार योजना के लिए रखी गई है। इसके तहत लोगों को भू-जल के महत्व, संरक्षण और इसके बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने से जुड़े कार्य किए जाएंगे। योगी सरकार का यह प्रावधान प्रदेश में भू-जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को भूजल के संरक्षण और उसके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी की 60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, अनुपूरक बजट में ₹100 करोड़ का प्रावधान