यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, यूपीडा ने बढ़ाईं टोल दरें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित एक्सप्रेस-वे पर अब सफर करना होगा मंहगा। उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) राज्य में आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे का संचालन करता है। नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे के टोल दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
1 अप्रैल से नई दरें लागू, वाहनों के हिसाब से बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने 1 अप्रैल 2026 से राज्य के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरें बढ़ोतरी कर दी है। यूपीडा ने टोल टैक्स की दरों में ₹5 से ₹85 तक की वृद्धि का ऐलान किया है। नई दरों के अनुसार दोपहिया और तीन पहिया वाहनों का टोल ₹5 तक बढ़ा है। वहीं, भारी और ओवरसाइज वाहनों पर टोल ₹85 तक बढ़ा है। यह बढ़ोतरी वाहन के प्रकार और दूरी के आधार पर लागू होंगी।
रखरखाव और महंगाई के चलते बढ़ाया गया टोल
यूपीडा ने एक बयान में कहा कि एक्सप्रेसवे पर आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और रखरखाव के खर्च में हाल में हुई वृद्धि को देखते हुए यह वार्षिक संशोधन आवश्यक हो गया था। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं। हालांकि यूपीडा ने बढ़ी दरों की सूचना दो अप्रैल को जारी की। यूपीडा ने बताया कि यह बढ़ोतरी सालाना समीक्षा के आधार पर हुई है। इसमें रखरखाव, संचालन खर्च और महंगाई को ध्यान में रखा गया है।
नई दरें लागू, ₹5 से ₹85 तक का इजाफा
UPEIDA की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। यूपीडा की ओर से जारी टोल टैक्स की संशोधित दरें एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट से एक्जिट पॉइंट तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में टोल दरें ₹5 से ₹85 तक महंगी हो गई हैं।
यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों पर बढ़ेगा खर्च, माल ढुलाई भी होगी महंगी
यूपीडा द्वारा टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं, ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इसका असर माल ढुलाई पर भी पड़ेगा। इससे मासिक खर्च बढ़ सकता है और माल की कीमतों में भी असर पड़ सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस एक्सप्रेसवे के लिए दर ₹350 रुपये पहले से निधारित है। इस तरह बढ़ी टोल दरें -
दोपहिया/तीनपहिया/ट्रैक्टर
आगरा-लखनऊ: 330 से 335 रुपये गोरखपुर लिंक: 140 से 145 रुपये
कार, जीप, वैन
सभी एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस आगरा-लखनऊ: 1045 से 1065 रुपये
बस या ट्रक
आगरा-लखनऊ : 2100 से 2150 रुपये पूर्वांचल : 2225 से 2240 रुपये
बुंदेलखंड : 2010 से 2025 रुपये गोरखपुर लिंक : 840 से 845 रुपये
भारी मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन
आगरा-लखनऊ : 3225 से 3290 रुपये पूर्वांचल : 3420 से 3430 रुपये
बुंदेलखंड : 3085 से 3100 रुपये गोरखपुर लिंक : 1335 से 1345 रुपये
ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल)
आगरा-लखनऊ : 4145 से 4230 रुपये पूर्वांचल : 4385 से 4400 रुपयेस
बुंदेलखंड : 3965 से 3980 रुपये गोरखपुर लिंक : 1745 से 1755 रुपये।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ups-one-trillion-dollar-goal-jaunpur-leads-in-loan-distribution/154133