गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलि

गोंडा में घर चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया

UP: Four Arrested in Gonda House Theft Case, Stolen Items Recovered

गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद की है।

लोलपुर पुल के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 6/7 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के महावीरन इस्माइलपुर निवासी रामबहादुर यादव के घर में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोलपुर पुल के पास से अर्जुन गौंड, रवि गुप्ता, हिमांशु कुमार और डुग्गे उर्फ विन्द्रेश को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल, मंगलसूत्र और पायल बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी में दो मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल शामिल हैं।

आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   ED की बड़ी कार्रवाई: टीएमसी के तीन बैंक खातों में जमा ₹440 करोड़ फ्रीज, संदिग्ध लेन-देन की जांच जारी