उत्तर प्रदेश के लोकभवन में रविवार को सीएम योगी आदि

लोकभवन में सीएम योगी 912 चयनित पुलिस कर्मियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, वित्त मंत्री रहेंगे मौजूद

File Photo

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लोकभवन में रविवार (20 सितंबर) को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुलिस विभाग के 912 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।

निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ युवाओं का चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित युवा पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें: सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों की छात्राओं को मिलेंगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन, बनेगी राज्य नीति