उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 22 हज

यूपी पुलिस में होगी 22 हजार पुलिसकर्मियों की बम्पर भर्ती

यूपी पुलिस में होगी 22 हजार पुलिसकर्मियों की बम्पर भर्ती

विज्ञापन दिसंबर के महीने में जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 22 हजार भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के लिए विज्ञापन दिसंबर के महीने में जारी किया जाएगा।

   उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी , आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी महिला, आरक्षी पी0ए0सी0 सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन प्रचलित दिसंबर माह में किया जाएगा। इन सभी पदों पर करीब 22 हजार युवाओं का चयन होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर नजर रखे रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ेंः

कई शहरों में सीए फर्म के ठिकानों पर ईडी के छापे

https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-raid-ca-assets-jahrkhand/99543