उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
पहले शासन द्वारा जारी सूची में 26 अक्टूबर 2026 को केवल 'निर्बंधित अवकाश' (Restricted Holiday) की सूची में रखा गया था। लेकिन शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अब इसे संशोधित करते हुए पूरे प्रदेश के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंग राव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह अवकाश 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881' के अधीन लागू नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लिख रहा विकास का नया अध्याय, वाराणसी दौरे से पहले बोले सीएम योगी