उत्तर प्रदेश में रोडवेज की बसों से टोल वाले मार्गो

टोल बढ़ोतरी का असर: यूपी में टोल मार्गों पर रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा

UP Roadways Bus Fares Increased on Toll Routes

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोडवेज की बसों से टोल वाले मार्गो पर सफर करना अब महंगा होगा। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया एक से छह रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। किराये की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

टोल टैक्स बढ़ने से लिया गया किराया बढ़ाने का फैसला

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के टोल मार्गों पर यूपीडा द्वारा टोल टैक्स में वृद्धि को देखते हुए रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ाया गया है जहां पर टोल पड़ते हैं। मालूम हो कि यूपीडा ने गत एक अप्रैल से टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। इससे अब लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, गोरखपुर और दिल्ली जाना महंगा हो जाएगा।

प्रमुख रूटों पर नए किराए की दरें लागू

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि रोडवेज बसों के किराया में वृद्धि के बाद आलमबाग से प्रयागराज जाने वाली बस का किराया 302 रुपये से बढ़कर 308 रुपये, आलमबाग से वाराणसी का किराया 473 से बढ़कर 476 रुपये, कैसरबाग डिपो से बहराइच का किराया 192 रुपये से बढ़कर 193 रुपये, कैसरबाग से गोरखपुर का किराया 435 से बढ़कर 437 रुपये, कैसरबाग से दिल्ली का किराया 776 रुपये से बढ़कर 781 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/suryavanshi-stuns-bumrah-earns-kumbles-praise/155570

बुमराह के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी अंदाज़ के कुंबले भी हुए कायल