अक्टूबर से पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बड

यूपी में अक्टूबर से ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का बड़ा अभियान, अधिकारियों को तैयारी के निर्देश

UP Rural Roads to Get Major Repairs from October

लखनऊ: अक्टूबर से पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सड़क मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को अभियान की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

पाइपलाइन के बाद खोदी गई सड़कें होंगी दुरुस्त

पेयजल योजनाओं के लिए पाइपलाइन बिछाने में खोदी गई सड़कों को दोबारा भरकर समतल और दुरुस्त किया जाएगा। मानसून के दौरान बारिश से इन मार्गों पर ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा देना है।

अधिकारियों को फील्ड में निगरानी के निर्देश

मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेयजल योजनाओं की मंडलवार समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं से क्षेत्र भ्रमण व रात्रि प्रवास का फीडबैक लिया गया।

AE-JE भी करेंगे रात्रि प्रवास

एई और जेई को भी रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए गए, ताकि पेयजल योजनाओं के काम की मौके पर नियमित निगरानी हो सके।

यह भी पढ़: समाज कल्याण विभाग में AI का बढ़ता इस्तेमाल, शिक्षा से जनकल्याणकारी योजनाओं तक नई पहल