समाज कल्याण विभाग को 1,655 करोड़ रुपये, वृद्धावस्था पेंशन पर बड़ा फोकस
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनुपूरक बजट 2026-27 में समाज कल्याण विभाग के लिए 1,655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा सहायता और डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना जैसी योजनाओं को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि जरूरतमंदों को समयबद्ध सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।
डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए 407 करोड़ रुपये
योगी सरकार ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए 407 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 155 करोड़ रुपये और मेधावी एससी-एसटी उच्च शिक्षा सहायता योजना के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी।
अनुपूरक बजट से सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और समावेशी विकास को मिलेगी गति
अनुपूरक बजट 2026-27 में किए गए प्रावधानों से सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा सहायता योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा, वहीं डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना से सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: राजस्व विभाग के लिए 1,014 करोड़ रुपये का प्रावधान, आपदा निधि को 739 करोड़