लखनऊ के पिकअप भवन स्थित UPSSSC कार्यालय के बाहर सै

UPSSSC दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग

जूनियर असिस्टेंट का परिणाम जारी करने के लिए प्रदर्शन करते अभ्यर्थी

लखनऊ: राजधानी में पिकअप भवन स्थित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) दफ्तर के बाहर अलग-अलग वर्ग की भर्तियों के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। 

तीन साल पहले हुई थी परीक्षा

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि 3 साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अभी तक उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हमेशा यहां पर प्रदर्शन करने आते हैं। अधिकारियों से आश्वासन मिलता है, लेकिन अभी तक इनमें से किसी को नौकरी नहीं मिली। 

1468 पदों पर ग्राम पंचायत अधिकारी का परिणाम जारी नहीं

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने कहा कि PET 2022  के अनुसार, 1468 पदों पर ग्राम पंचायत अधिकारी और 5512/5369 जूनियर असिस्टेंट का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया जा सका है, जिसको लेकर हजारों अभ्यर्थियों का संघर्ष लगातार जारी है।