उत्तराखंड सरकार ने गैर-कानूनी संस्थानों और तय नियम

उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई: 250 से अधिक अवैध मदरसे सील, 10 हजार एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

फाइल फोटो

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गैर-कानूनी संस्थानों और तय नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कर्रवाई करते हुए 250 से अधिक मदरसों को सील कर दिया है। इसके अलावा प्रशासनिक अमले की संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि, "देवभूमि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। इस विरासत को सहेजने और राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।"

उन्होंने आगे लिखा कि, "इसी क्रम में धार्मिक संरचनाओं के नाम पर 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। साथ ही, 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया, जहां नियमों के विरुद्ध कट्टरपंथी शिक्षा दी जा रही थी। हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि देवभूमि की संस्कृति, सामाजिक संतुलन और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/irans-death-toll-rises-to-2572-indian-embassy-issued-advisory/104879

ईरान में मरने वालों की संख्या पहुंची 2,572, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी