वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के दौरान चली गोली, दो AAICLAS सुरक्षाकर्मी घायल
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह अनिवार्य हथियार निरीक्षण के दौरान गोली चलने से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 से पहले हुई। एविएशन गाइडलाइंस के मुताबिक अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने बोर्डिंग से पहले हथियार ले जाने की जानकारी दी थी।
दो AAICLAS स्क्रीनर घायल
जब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) के सिक्योरिटी कर्मचारी घोषित हथियार की निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक गोली चल गई, जिससे ड्यूटी पर तैनात दो स्क्रीनर घायल हो गए। AAICLAS के दोनों घायल कर्मचारियों को तत्काल उपचार के लिए पास के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी जारी नहीं दी गई है।
पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने शुरू की जांच
वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर ने टाइमलाइन और प्रारंभिक निष्कर्षों की पुष्टि करते हुए कहा, "आज, 16 अगस्त 2026 को करीब 9:30 बजे, मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 में अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे एक यात्री ने फ्लाइट में हथियार होने की सूचना दी। हथियार की चेकिंग के दौरान, यात्री ने एक राउंड फायर किया जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।"
यात्री और हथियार की पहचान फिलहाल गोपनीय
लोकल लॉ एनफोर्समेंट और एविएशन सिक्योरिटी अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट की घटना की जॉइंट जांच शुरू कर दी है। अधिकारी निरीक्षण के दौरान फॉलो किए गए सटीक हैंडलिंग प्रोटोकॉल की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि डिस्चार्ज गलती से हुआ था या जानबूझकर और क्या स्टैंडर्ड फायरआर्म कैरिज प्रोसीजर का उल्लंघन किया गया था। पूछताछ जारी रहने तक पैसेंजर और फायरआर्म मॉडल की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: श्रावस्ती में पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से गई, पति ने जेवर और नकदी ले जाने का आरोप लगाया