वाहन निर्माणी (Vehicle Factory Jabalpur - VFJ) के

बिलिंग में महज 8 रुपये का अंतर बना मौत का कारण, चार्जमैन ने की आत्महत्या

VFJ Jabalpur Chargeman Ends Life Over Mental Harassment

जबलपुर। वाहन निर्माणी (Vehicle Factory Jabalpur - VFJ) के एक चार्जमैन द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर के मुताबिक, बिलिंग में महज 8 रुपये के अंतर (Difference) के कारण पैदा हुए तनाव ने आयुध कर्मी सैमसन मार्टिन को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

मृतक की पत्नी का आरोप

मृतक की पत्नी और परिजनों का आरोप है कि उच्च अधिकारी बिलिंग के इस मामूली अंतर को लेकर सैमसन पर लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे। सैमसन ने कई बार अधिकारियों को बिलिंग ठीक करने में अपनी असमर्थता जताई थी, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। इस घटना के बाद विभिन्न सुरक्षा संस्थानों के आयुध कर्मी एकजुट होकर थाने पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की।

तनाव में था सैमसन, वीआरएस की बात की

मृतक की पत्नी ने बताया कि सैमसन पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थे। उन्होंने पहले भी VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार, अधिकारी छोटे-छोटे तकनीकी अंतरों को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cyber-fraud-in-madhya-pradesh-crosses-1054-crore-in-4-years/151419

मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का बढ़ता जाल, 4 साल में 1054 करोड़ की ठगी