छिंदवाड़ा में एक आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सोशल म

आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा बालिका से पैर दबवाने का वीडियो वायरल, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बच्चे से पैर दबवाती आंगनबाड़ी सहायिका

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)। जिले के चांदामेटा से आंगनबाड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आंगनबाड़ी सहायिका लेटी हुई नजर आ रही है, जबकि एक बालिका उनके पैर दबाती दिखाई दे रही है।

वार्ड क्रमांक 12 स्थित चाचा मोहल्ले की आंगनबाड़ी का विडिओ

मामला चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित चाचा मोहल्ले की आंगनबाड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बालिका के परिजनों ने परियोजना अधिकारी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियां क्या थीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

परिजनों ने सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर परिजनों ने सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि विभागीय जांच में वीडियो की वास्तविकता और पूरे मामले की स्थिति क्या सामने आती है।

यह भी पढ़ेंः मुक्केबाज परवीन हुडा ने 65 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण पदक, लवलीना के बाद भारत को मिला दूसरा मुक्केबाजी गोल्ड