जौनपुर में किला रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ते

जौनपुर में ड्यूटी के दौरान नशे में सड़क किनारे लेटे सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

नशे में सड़क किनारे लेटे सिपाही का वीडियो वायरल

जौनपुर: "हंगामा क्या बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है..." ये लाइन तो आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन जौनपुर में सामने आए एक वायरल वीडियो ने इस अंदाज को पुलिस ड्यूटी से जोड़कर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के किला रोड के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही उमाशंकर को निलंबित कर दिया है।

सड़क किनारे लेटा हुआ नजर आ रहा सिपाही

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सिपाही सड़क किनारे लेटा हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही की पहचान उमाशंकर के रूप में बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है, जब सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे और कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क पर सोते नजर आए। 

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी का इस तरह सड़क पर पड़े दिखाई देना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सिपाही के नशे में होने का मामला सामने आया तो पुलिस अधीक्षक डॉ कुंवर अनुपम सिंह ने उसे निलंबित कर दिया। 

ये भी पढ़ें- CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया 'जनता दर्शन' का आयोजन, अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ दिए सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश