उज्जैन: जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद चौ

हफ्ता वसूली का खौफनाक खेल! उज्जैन में युवक की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, 4 गिरफ्तार

हफ्ता वसूली का खौफनाक खेल! उज्जैन में युवक की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, 4 गिरफ्तार

उज्जैन: जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संदीप कुमावत नामक युवक पर 6 से ज्यादा युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक खेत में पड़ा हुआ खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। जबकि आरोपी लगातार बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला कथित हफ्ता वसूली से जुड़ा हुआ है। घटना का वीडियो कांग्रेस नेता द्वारा जारी किया गया है, जिसके बाद मामला राजनीतिक रंग भी पकड़ता नजर आ रहा है। 

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। 

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुराने लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद भैरवगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/new-rules-for-drivers-implemented-in-aurangabad-auto-colors-now-indicate-route/207297