गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपीगंज थाना

गोरखपुर में चेकिंग के दौरान अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायल 112 के एक सिपाही की मुस्तैदी सामने आई है। पीपीगंज थाना क्षेत्र में सिपाही भीम यादव ने बाइक सवार युवक का करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। 

दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद युवक को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, रविवार को डायल 112 पर तैनात सिपाही भीम यादव ने संदिग्ध युवक को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सिपाही ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ पीपीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत