नरसिंहपुर के बिलहरा गांव में खेत की गौशाला के पास

नरसिंहपुर में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, पुलिस जांच में जुटी

Villager Found Hanging from Neem Tree, Police Begin Probe

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर एक ग्रामीण द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरा में खेत पर बनी गौशाला के पास नीम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

मृतक की हुई पहचान

सूचना मिलने पर पुलिस रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय सुरेश यादव के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरेश यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पत्नी की मौत के बाद गुमसुम रहने लगा था सुरेश

पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। परिजनों के बयान के अनुसार, मृतक सुरेश की पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से ही वह गुमसुम रहने लगा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी के वियोग में उसने यह कदम उठाया।

मौत से पहले भतीजे को किया था फोन

परिजनों के अनुसार, घटना के कुछ समय पहले ही मृतक ने रात करीब 2 बजे अपने भतीजे को फोन किया और सुबह जलाने के लिए लड़कियों की तैयारी रखने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:   अंबेडकरनगर में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी-धोखाधड़ी समेत 9 मुकदमे दर्ज