मथुरा के खरोट गांव में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर स

मथुरा में राशन डीलर पर अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Villagers Accuse Ration Dealer of Irregularities in Mathura, Demand Probe

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। समीपवर्ती गांव खरोट में राशन डीलर पर ग्रामीणों ने सरकारी राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं और मनमानी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि कथित तौर पर सरकारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं मिल पा रहा है। 

निर्धारित मात्रा से कम दिया जाता है राशन 

ग्रामीणों का आरोप है, कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के कार्ड कथित रूप से करीब पांच हजार रुपये लेकर अन्य लोगों को दिए गए हैं। आरोप है, कि लाभार्थियों से अंगूठा लगवाकर राशन वितरण की एंट्री कर दी जाती है, लेकिन उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं दिया जाता। ग्रामीणों के अनुसार कई लाभार्थियों को तीन-तीन महीने के अंतराल पर राशन दिया जाता है और वह भी निर्धारित मात्रा से कम।

ग्रामीणों में डीलर के प्रति नाराजगी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया, कि जिन अंत्योदय कार्ड धारकों को नियमानुसार 35 किलोग्राम राशन मिलना चाहिए, उन्हें कथित तौर पर केवल 25 किलोग्राम राशन दिया जा रहा है। वहीं, 25 किलोग्राम पात्रता वाले कार्डधारकों को सिर्फ 15 किलोग्राम राशन मिलने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है, कि मामले को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

संबंधित राशन डीलर के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग 

हरिओम, सरोज, राजवीर, काजल, सोनिया, जसमत, गीता, गोपाल, सत्तो, मानसिंह, माया, देवीसिंह, कविता, सुनील, धीरज, हरदेवी, महेंद्र, जगवती, सतीश, लक्ष्मी, भूपसिंह, खेमचंद, प्रेम, हनीता, खेमू, सीता, भगवान सिंह, धनसिंह, शकुंतला, हरसुख, गुड्डी, मनोज, जलवती, विजयपाल, दिनेश, सन्नी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित राशन डीलर के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है, कि सरकार की जनकल्याणकारी राशन योजना का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: सिंगरौली कॉलेज में खेल सामग्री खरीद की जांच शुरू, प्राचार्य ने बनाई तीन सदस्यीय समिति