चारपाई पर गर्भवती को नदी पार कराने को मजबूर ग्रामीण
सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। कुछ माह पहले जिले के दौरे पर आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगरौली में विकास कराकर देश के नंबर-1 शहरों की कैटेगरी लाने का आश्वासन दे गये हैं। उनके इस लोक लुभावन वादे की बखिया उधेड़ने वाला वीडियो जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के बरहट गांव से सामने आया है।
महिला को चारपाई पर नदी कारवाई पार
ग्रामीण एक गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर नदी पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहाकि गांव तक पहुंचने के लिए न तो सड़क की समुचित व्यवस्था है और न ही नदी पर पुल का निर्माण हुआ है। बारिश के मौसम में हम लोगों के सामने विकट परिस्थिति हर साल खड़ी रहती है।
कई किलोमीटर बाद है सड़क
मरीजों, गर्भवती महिलाओं को इसी तरह नदी पार कराना पड़ता है। कई किलोमीटर कंधे पर ले जाना पड़ता है, इसके बाद मुख्य सड़क मिल पाती है। हम लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करानी पड़ती है।
मौलिक सुविधा से भी वंचित
सबसे दुर्भाग्यव की बात यह है कि चारों तरफ सड़क व पुल पुलिया का निर्माण हो रहा है, लेकिन इस गांव को मौलिक सुविधा से भी वंचित रखा गया है, इसलिए कलेक्टर साहब को लोगों की इस समस्या को समझना होगा । यदि सड़क की सुविधा मिल जाती है तो यहां के पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं भी अच्छे स्कूल में जाकर पढ़ाई कर सकेंगे।
बरसात मे होती है बहुत परेसानी
स्थानीय लोगों का कहना है, कि बरसात के मौसम में मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। उनका आरोप है कि वर्षों से सड़क और पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नही निकला। फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद सड़क और पुल निर्माण को लेकर सवाल तेज हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः मुरैना के सबलगढ़ में छात्रों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी