लखनऊ में विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन ने भगवान विश्

लखनऊ में विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन ने आयोजित किया भव्य विश्वकर्मा पूजन समारोह

Vishwakarma Nari Shakti Sangathan Hosts Grand Puja in Lucknow

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन, लखनऊ की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन रामायना पैलेस, देवा रोड में किया गया। समारोह में विश्वकर्मा समाज की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन और विधिवत पूजा के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से समाज, देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की।

निर्माण, तकनीक और सृजन के संदेश पर चर्चा

समारोह में वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के योगदान और उनके निर्माण, तकनीक, शिल्प एवं सृजन के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज की महिलाएं सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रही है। समारोह के दौरान भगवान विश्वकर्मा की महिमा, समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया।

राधेश्याम विश्वकर्मा रहे मुख्य अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि राधेश्याम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव शर्मा, डायरेक्टर टीसीएल और श्रीमती अंशु प्रियम शर्मा, समाजसेविका मौजूद रहीं। विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन, लखनऊ की अध्यक्ष श्रीमती रजनी विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर उन्हें सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

महिला सशक्तिकरण और समाज की एकता पर संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान श्रीयशी विश्वकर्मा ने गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता विश्वकर्मा ने किया। समारोह का समापन भगवान विश्वकर्मा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें:   चमोली में रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से SDRF ने ट्रैकर को सुरक्षित निकाला