सिंगरौली में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरी, मासूम बच्ची की मौत, दो घायल
सिंगरौली,(मध्य प्रदेश)। जिले में बारिश का दौर जारी है तो वहीं कोतवाली थाना के सिंगरौलिया गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
मकान की दीवार गिरने से मासूम की मौत
पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत सिंगरौलिया गांव का है, जहां एक दर्दनाक घटना सामने आई है । यहां एक मकान की दीवार अचानक गिर जाने कारण घर के अंदर सो रही 9 साल की मासूम बालिका कल्पना साकेत की मौत हो गई । वहीं आदित्य साकेत और ललन साकेत गंभीर रूप से घायल है । जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है । बताया जा रहा है, कि जब दीवार गिरी तो बालिका घर के अंदर थी और दोनों आदित्य एवं ललन घर के बाहर खड़े थे, जिसके कारण वह भी जब चपेट में आ गये।
बरसात के चलते गीली दीवार अचानक गिर गई
अचानक हुए इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। बचाव में आए लोगों ने तत्काल तीनों लोगों को निकाल लिया। बावजूद, इसके मासूम बालिका की मौत हो चुकी थी । दीवाल की चपेट में आने से बालक आदित्य का पैर फैक्चर हो गया । बताया जा रहा है, की बरसात के चलते घर की दीवार पानी पड़ने से काफी गीली हो गई थी और गीली दीवार अचानक गिर गई । जिसके कारण तीनों लोग दीवाल में के मलवे में दब गए । स्थानीय लोगों ने किसी कदर निकाला और उपचार हेतु भेजा।
यह भी पढ़ेंः चुनाव आयोग ने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को मतदान