शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अ

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Wanted accused arrested for obtaining two passports using forged documents

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने पहले एक नाम से पासपोर्ट बनवाया और बाद में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरे नाम से दूसरा पासपोर्ट हासिल किया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान पुत्र जीतू उर्फ जीत बहादुर पासवान, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है।

अलग-अलग दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि

पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज थी। जांच के दौरान अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। 

मुकदमा दर्ज

इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 369/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने बुधवार को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से बैंकॉक जाने और बाद में दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाने की बात पुलिस को बताई। अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म केस के दो वांछित आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल