सोने-चांदी के जेवर के साथ 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
औरंगाबाद,(बिहार)। बारुण पुलिस द्वारा फरार 50 रूपये के इनामी बदमाश रामाधार चौधरी के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लुट के कई सोने-चांदी के ज़ेवर बरामद किया गया है। रामाधार चौधरी के खिलाफ औरंगाबाद और गया जिले के कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज है।
12 जून को दर्ज हुआ था FIR
दरअसल 12 जून को एक घर में लुट कांड को लेकर थाना क्षेत्र के कोचाढ़ गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी स्मृति कुमारी ने बारूण थाना में लिखित आवेदन दी जिसमें बताया कि 11 जून की रात अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा सोने-चाँदी के बने आभूषणों एवं नगद राशि की डकैती कर ली गई हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
कांड की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर बारूण थानान्तर्गत चरण मोड़ के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसका सत्यापन करने पर उसकी पहचान गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव निवासी रामाधार चौधरी (50) के रूप में की गई। जो विभिन्न कांडों में वांछित है और 50 हज़ार रूपये का इनामी है।
दुर्गेश ज्वलर्स के पास डकैती के माल बेचे
पूछताछ के क्रम रामाधार चौधरी ने कोचाढ़ गांव में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया और बताया, कि रोहतास जिला के नोखा थानान्तर्गत बराव गांव स्थित दुर्गेश ज्वलर्स के मालिक राजू सेठ के पास डकैती किए गए सोना एवं चांदी के बने आभूषणों को बेच दिया। इसके बाद दुर्गेश ज्वलर्स पहुंची एसआईटी टीम ने डकैती किए गए आभूषणों को बरामद कर ज्वलर्स के मालिक राजू सेठ (45) को गिरफ्तार किया गया। यह रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के कुडनू गांव का रहने वाला है।
दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया, कि मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। इनके पास से 1 सोना का टिका, 1 सोना का टप्स, 1 सोना का नथिया, 1 सोना का नाक का कील, 1 चांदी का पायल, 1 चांदी का कटोरा-ल, 1 चांदी का मछली, 5 चांदी का पान-पत्ता, 5 चांदी का कसैली एवं 1 मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि रामाधार चौधरी के खिलाफ बारुण, कंचनपुर, अंबा एवं गुरुआ थाना में कांड दर्ज है।
यह भी पढ़ेंः जगन्नाथ मंदिर की अलौकिक रसोई: जहाँ कभी नहीं घटता महाप्रसाद