गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में मुठ

गाजीपुर: होटल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश कमलेश चौधरी और घटनास्थल की जांच करते पुलिसकर्मी

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में 1 लाख का इनामी वांछित बदमाश कमलेश चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में पुलिस के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिं में बदमाश की गोली से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विनीत राय हत्याकांड के बाद से ही कमलेश चौधरी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। 

पुलिस को देखते ही बदमाश ने शुरू की फायरिंग

पुलिस को सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में इनामी बदमाश की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश कमलेश चौधरी ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में बदमाश कमलेश चौधरी ढेर हो गया। 

अस्पताल में भर्ती स्वाट टीम प्रभारी सोहित मिश्रा।

गैंग के सरगना की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में 29 मई को हुई विनीत राय की हत्या के बाद से ही बदमाश कमलेश चौधरी फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश कमलेश चौधरी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, इस हत्याकांड में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय पर भी 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस शंकर पांडेय की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में एसपी डॉ इरज राजा ने बताया कि  पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी मारा गया है। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, अस्पताल के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: आज केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट