रायबरेली के महिला जिला अस्पताल परिसर में सिक्योरिट

रायबरेली के महिला जिला अस्पताल परिसर में वार्ड बॉय की दबंगई, तीमारदार के साथ की मारपीट

अस्पताल मे वार्ड बॉय की दबंगई

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। शहर के महिला जिला अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में एक वार्ड बॉय की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वार्ड बॉय द्वारा एक तीमारदार के साथ जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

​सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में हुआ हंगामा

​सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अस्पताल का वार्ड बॉय किस तरह एक तीमारदार पर हावी हो रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में हुई, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने रहना ही उचित समझा।

​स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल

​अस्पताल जैसे संवेदनशील और जनसेवा से जुड़े स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी और मारपीट ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले अस्पताल परिसर में ही इस प्रकार की हिंसा से आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बरेली में लगातार बारिश का कहर: गोरा लोकनाथपुर गांव में खपरैल गिरने से महिला की मौत, जेठ का बेटा घायल