सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव के चलत

सीएचसी परिसर में जलभराव से दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

Waterlogging at CHC Causes Stench, Mosquito Menace Intensifies

इटावा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव के चलते दुर्गंध फैलने लगी है। पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। मरीजों और तीमारदारों को भी जलभराव वाले रास्ते से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में लंबे समय से जमा है पानी

भरथना सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और तीमारदार उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में लंबे समय से पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नाले से दोबारा परिसर में पहुंच रहा पानी

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सेफ खान ने बताया कि नगर पालिका की मदद से पंपसेट लगवाकर पानी निकलवाया गया था, लेकिन पीछे स्थित नाले से पानी दोबारा अस्पताल परिसर में पहुंच रहा है। अस्पताल परिसर आसपास की जमीन से काफी नीचे है, जिससे पानी की निकासी में समस्या आ रही है।

पानी सूखने के बाद समतलीकरण की तैयारी

उन्होंने बताया कि पानी सूखने के बाद परिसर में भट्टे की राविश आदि डलवाकर समतलीकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पानी की निकासी के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में नंदकिशोर गुर्जर के तीखे तेवर, इमरान-इकरा पर निशाना; सपा पर भी बरसे