महाबलपुर में दो महीने से जलभराव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
चंदौली,(उत्तर प्रदेश)। महाबलपुर गांव में पिछले डेढ़ से दो महीने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है. सड़क और नालियों में जमा गंदे पानी के कारण ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी नही हुआ समाधान
ग्रामीणों का आरोप है, कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी से तत्काल समस्या के समाधान की मांग की।
सड़क पर लंबे समय से भरा हुआ है पानी
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सनी सिद्धार्थ ने बताया, कि गांव की सड़क पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है। गंदगी के बीच बच्चों सहित सभी ग्रामीणों को रोजाना आवागमन करना पड़ता है। कई बार ग्राम प्रधान को शिकायत देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क का निर्माण और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
यह भी पढ़ेंः 7 महीनों से गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, बीमारियों का खतरा बढ़ा