jitan ram manjhi : 'उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं', जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना
Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं. ऐसे में आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है. सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों के बीच खींचतान चल रही है. इसी कड़ी में जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं, इसलिए मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन आज बिहार और भारत को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर एनडीए को मजबूत करना चाहिए. एनडीए में कोई झमेला नहीं है, जो आदेश हेडक्वार्टर से मिलेगा वही मान्य होगा.
कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी बिहार के 'सभी सीटों पर चुनाव' लड़ सकती है. इसी बयान पर सफाई देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं को संदेश देने के लिए ऐसा कहा जाता है. हम लोग गठबंधन में सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं. पिछली बार भी आपने देखा होगा, हम कितनी भी सीटों पर चुनाव लड़े हों, लेकिन 62 से ज्यादा सीटों पर प्रचार के लिए गए थे. गठबंधन में होते हैं तो सभी सीटों पर सभी दल चुनाव लड़ते हैं.
'इतना बड़ा तोहफा भारत के लोगों को किसी सरकार ने नहीं दिया'
जीतन राम मांझी ने जीएसटी रिफॉर्म्स पर बात करते हुए कहा कि इतना बड़ा तोहफा पहले किसी सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती थी. उन्होंने कहा, मैं 46 साल से राजनीति में हूं, इतना बड़ा तोहफा भारत के लोगों को किसी सरकार ने नहीं दिया. नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ गरीबों के लिए काम करती है. एनडीए में कोई झमेला नहीं है, जो आदेश हेडक्वार्टर से मिलेगा वही मान्य होगा. जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि 9 सिंतबर को उपराष्ट्रपति चुनाव हो जाएंगे. इसके बाद बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक होगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-america-have-a-very-positive-visionary-and-global-strategic-partners/45976