ग्वालियर में शादी की खुशियां मातम में बदली, पड़ोसि

ग्वालियर में शादी की खुशी मातम और हंगामे में बदली

law and order Gwalior

ग्वावियर। शहर में एक चौंकाने वाला मामसा सामने आया है। यहां  एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम और हंगामे में बदल गईं, जब पड़ोसियों ने केवल शराब न पिलाने की वजह से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार पर हमला कर दिया। घटना ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव की है।

पड़ोसी युवक शराब व पैसे की मांग करने लगे

बताया गया कि महेश जाटव की शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, तो घर में मेहमानों और रिश्तेदारों के लिए खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक (मनोज और भीम) वहां पहुंचे और शादी की खुशी में शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब दूल्हे ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो विवाद शुरू हो गया।

​हमला करने और लूटपाट का लगाया आरोप

​विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पड़ोसियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। उन्होंने न केवल दूल्हे और मेहमानों को पीटा, बल्कि नई नवेली दुल्हन और दूल्हे की मां के साथ भी मारपीट की। घर के अंदर महिलाओं और मेहमानों के साथ जमकर झूमाझटकी हुई।  पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर मारपीट के बाद घर से घरेलू सामान, गहने और नकदी भी लूटकर ले गए।

​सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, ​शुरुआती जांच में विवाद की वजह शराब के पैसों का लेन-देन सामने आई है। ​दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: जरूरतमंदों को आवास-इलाज की गारंटी: CM

https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-housing-healthcare-for-needy-assured/153784