बंगाल में 20 जून तक तैनात रहेंगे सीएएफ के जवान
बंगाल में 20 जून तक तैनात रहेंगे सीएएफ के जवान
शुभेंदु अधिकारी के आग्रह पर रोकी गई जवानों की वापसी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की पांच सौ कंपनियां 20 जून तक तैनात रहेंगी। विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान कराने के मकसद से चुनाव आयोग ने इतनी अधिक संख्या में केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया था। विधानसभा चुनाव के बाद बनी भाजपा की सरकार ने केंद्र सरकार से केंद्रीय बलों को कुछ महीने तक रहने देने का अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी के निवेदन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी लिखा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी राज्य में शांति और कानून व्यवस्थ बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की मौजूदगी जरूरी है। गौरतलब है कि अप्रैल में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह संकेत दिया था कि इस राज्य में केंद्रीय बलों की दो महीने तक तैनातगी रहेगी। जानकारों के मुताबिक केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं की रोकथाम और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहूलियत हुई है। 2021 के बाद की हुई हिंसा की घटनाओं, भ्रष्टाचार, घोटाले से जुड़े तमाम व्यक्तियों के खिलाफ सहजता से कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य. प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, स्थानीय प्रशसान और पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय बलों के साथ समन्वय रखने पर जोर दिया है।
इसे भी पढ़ेंः
http://इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- हथियारों का प्रदर्शन समाज में डर बढ़ाता है