बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकताः धामी
बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकताः धामी
वोट का अधिकार भी मिलेगा
कोलकाता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के हिंगलगंज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बांग्लादेश के आए हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देगी और उन्हें विधानसभा चुनाव मों वोट देने का अधिकार मिलेगा। पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना में हिंगलगंज क्षेत्र समेत अधिकांश क्षेत्रों में बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों की काफी तादाद है। उनके पास भारतीय नागरिकता के प्रमाण नहीं होने की वजह से उनके सामने एसआईआर में उनके वोटर बनने की समस्या है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों की समस्याओं को जानते हैं। वे 1971 के बाद बांग्लादेश से आए शरणार्थियों के बीच पले-बढ़े हैं। उन्होंने बंगाली संस्कृति और परंपराओं को करीब से जाना और समझा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदू शरणार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकात संशोधन अधिनियम (सीएए) बनाया और इसके तहत पश्चिम बंगाल के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता और वोट का अधिकार मिलेगा।
इसे भी पढ़ेंः
चुनाव से पहले राज्यपाल का इस्तीफा, ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी
https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-governor-resigns-before-elections/147396