ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद

ममता ने विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की तेज की कवायद

ममता ने विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की तेज की कवायद

आईपैक के साथ गहन समीक्षा

कोलकाता।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन की कसौटी के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री के आवास पर हुई बैठक में आईपैक के अधिकारी भी मौजूद हुए।  टीएमसी सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी के सांसदों, राज्य के मंत्रियों और विधायकों की पिछली गतिविधियों व उससे संगठन के अनुकूल या प्रतिकूल बनी स्थिति के बरे में चर्चा हुई। बैठक में राज्यसभा के लिए पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव पर भी चर्चा हुई। विधायकों के संख्याबल को देखते हुए पार्टी को चार उम्मीदवार को खड़ा करने हैं। एक सीट भाजपा के खाते में जाने वाली है।  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने एसआईआर के दौरान ही राज्य के सांसदों, राज्य के मंत्रियों, विधायकों, जिला स्तर से लेकर  प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ दो बार बर्चुअल बैठक की थी और उसमें यह संकेत दे दिया था कि सभी की गतिविधियों का आकलन होगा और उसके आधार पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी देने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बैठक उम्मीदवारों के चयन की कवायद की शुरुआत मानी जा रही है।

इसे भी पढेंः

सुप्रीम कोर्ट से झटका के बाद ट्रंप ने 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ लगाई

https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-imposes-10-global-tariff-after-sc-setback/144843