भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : पहले एसआईआर हो पूरा, तब विधानसभा चुनाव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : पहले एसआईआर हो पूरा, तब विधानसभा चुनाव
बोले, चुनाव महत्वपूर्ण और चुनैतीपूर्ण
कोलकाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब तक एसआईआर की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक विधानसभा चुनाव नहीं होने देंगे। इस बार का इस राज्य का विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण और चुनैतीपूर्ण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने उत्तर चौबीस परगना के नोआपाड़ा में अपनी पार्टी की परिवर्तन रैली में कहा कि राज्य में चुनव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए वोटर लिस्ट की सही तरीके से समीक्षा और संसोधन जरूरी है। भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर में बाधा डालने का आरोप लगाया और कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी की हार निश्चित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान इसका उदाहरण है।
इसे भी पढ़ेंः
संसद में पश्चिम एशिया मुद्दे पर घमासान, पीएम मोदी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-protests-in-parliament-over-west-asia-issue/148316