केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने मुख

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार मुख्यमंत्री ममत बनर्जी पर साध निशाना

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साध निशाना

बोले- पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज असुरक्षित

कोलकाता।  केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव में वोट की राजनीति के तहत धार्मिक आधार पर लोगों को बांट रही हैं। उनके शासनकाल में लगातार कट्टरपंथी और सांप्रदायिक ताकतें मजबूत हुई हैं।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में अधिकांश हिंदु वोटरों का उन्हें वोट नहीं मिला। पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस तथ्य से अवगत हैं और उन्हें इस बार चुनाव में पराजित होने के भय है।  उन्होंने कोलकाता में सनातन संस्कृति संसद की ओर से आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम को गैरराजनीकित कार्यक्रम बताया और कहा कि टीएमसी से नेता इस कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बता कर भ्रम पैदा करना चाहते हैं।

इस्तीफा नहीं दूंगाः हुमायूं कबीर

एमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर से इस्तीफा नहीं देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें इस्तीफा नहीं देने के लिए कहा। उन्होंने उनकी मंशा का आदर किया।इधर बाबरी मस्जिद बनाने के लिए रूपए मिलना शुरू हो गया है । रूपए गिनना का काम मशीन से लिया जा रहा है।

इसेस भी पढ़ेंः

बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद कुरान पाठ का ऐलान, विधायक हुमायूं कबीर का ऐलान

https://www.primenewsnetwork.in/state/quran-recitation-announced-after-the-foundation-stone-laying-ceremony-of-babri/100277