पश्चिम बंगाल में मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग

पश्चिम बंगाल में मतदाता सुनवाई की समयसीमा बढ़ाने का चुनाव आयोग से अनुरोध

West Bengal Seeks Extension for Voter Hearings

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने चुनाव आयोग से एसआईआर के तहत वोटरों की हो रही सुनावाई 14 फरवरी तक बढ़ाने का अनुरोध किया है। वोटरों की सुनावाई 7 फरवरी तक पूरा कर लेना था। लेकिन कोलकाता और दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर चौबीस परगना समेत कई जिलों में सभी वोटरो की सुनवाई नहीं हो पाई है। 

चुनाव आयोग को 14 फरवरी को जारी करना है फाइनल वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित करना तय किया है। लेकिन सुनावाई पूरी नहीं हो पाने के कारण फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित करना संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय सूत्रों के अनुसार तकरीबन चालीस लाख वोटरों की सुनवाई करना बचा रह गया है। इन वोटरों की सुनावाई को पूरा करने के लिए और समय चाहिए। सभी वोटरों की सुनवाई पूरी नहीं होने तक फाइनल वोटर लिस्ट को प्रकाशित नहीं किया जा सकता। इसलिए मुख्य चुनाव अधिकारी को चुनाव आयोग से वोटरो की सुनवाई के लिए तारीख बढ़ाने का अनुरोध करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/ict-trade-policy-protects-indias-interests-piyush-goyal/132423

भारत आईसीटी नीति से कर रहा अपने हितों की रक्षा, प्रेडेटरी प्राइसिंग के खिलाफ रुख सख्त: पीयूष गोयल