पीलीभीत में विधवा महिला की दुकानों पर कब्जे का आरोप, पुलिस अधिकारियों पर भी आरोप
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। सदर कोतवाली रोड पर दो दुकानों पर किरायेदार पर कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोप है की खाली करने की वजह किरायेदार ने ताला डालकर दुकान पर कब्जा क़र लिया और विरोध पर दुकान मालिक विधवा महिला के साथ मारपीट भी क़र दी। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता ने बरेली जोन के अधिकारियों से शिकायत क़र निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की है।
दुकानें जर्जर होने पर खाली कराने को लेकर विवाद
दरअसल, मोहल्ला खकरा निवासी पूनम राना के अनुसार, उनकी एक दुकान अमित कुमार सक्सेना को 15 सौ रुपए किराये पर दी गई थी। दुकानें जर्जर होने पर खाली कराने को लेकर विवाद शुरू हो हुआ। महिला का आरोप है कि 15 सितंबर को दुकान से सामान बाहर रखने के बाद किरायेदार अमित ने अपने साथियों के साथ आकर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी और दोनों दुकानों पर ताला लगा दिया।
गलत रिपोर्ट लगाने का भी आरोप
पीड़िता ने सीओ सिटी और खकरा चौकी प्रभारी पर 5 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हीं के परिवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पीड़िता ने आईजीआरएस शिकायतों (40015126027542) में गलत रिपोर्ट लगाने का भी आरोप लगाया है, जबकि आईजीआरएस में निष्पक्ष जांच की जाती है लेकिन यहां पर आईजीआरएस की जांच पर भी सवाल खड़े हों रहे है। फिलहाल अब पीड़िता ने बरेली जोन के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: इटावा के जसवंतनगर में चलती बस के पहियों में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा