धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के मालौनी खुर्द

जेठानी के मायके में कथा पढ़ाने पर पत्नी का विरोध, बोली- कथा हुई तो दे दूंगी जान

Wife Threatens Suicide Over Husband's Katha Recital at Sister-in-Law's Home

धौलपुर (राजस्थान)। धौलपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कौलारी थाना क्षेत्र के मालौनी खुर्द ग्राम पंचायत स्थित गेदूपुरा गांव में आज यानी 25 मई को होने वाली श्रीमद्भागवत कथा विवादों में घिर गई है। कथावाचक त्रिवेणी दास महाराज की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर चेतावनी दी है कि यदि उनके पति ने अपनी जेठानी के मायके में कथा की तो वह आत्महत्या कर लेंगी।

पुलिस ने आयोजकों को विवाद से बचने की सलाह

इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी सीमा द्वारा दी गई शिकायत को एसपी ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए कौलारी थाना पुलिस को भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कथा आयोजकों को थाने बुलाकर समझाइश दी कि विवाद से बचने के लिए किसी अन्य शास्त्री से कथा करवाई जाए।

महिला के पति के साथ 12 वर्षों से चल रहा कानूनी विवाद

जानकारी के मुताबिक, कथावाचक त्रिवेणी दास और उनकी पत्नी सीमा के बीच पिछले 12 वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा है, जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि सीमा की जेठानी के मायके पक्ष के लोगों ने त्रिवेणी दास को भागवत कथा के लिए आमंत्रित किया था। पत्नी ने इसे अपने अपमान और पति की जेठानी के परिवार से बढ़ती नजदीकियों से जोड़कर देखा। इसी नाराजगी के चलते सीमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आत्महत्या की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़ें: इंडिया गेट पर कनाडाई सैलानी से iPhone 16 लूटकर फरार हुए बदमाश