नर्मदापुरम के 35 हजार रुपये किराये वाले लग्जरी रिसॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेष बरामद
नर्मदापुरम। जिले के मढ़ई क्षेत्र में स्थित फोरसिथ लॉज (Forsyth Lodge) रिसॉर्ट में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रिसॉर्ट में वन्यजीवों के अंगों को सजावटी सामान की तरह प्रदर्शित किया जा रहा था, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।
मैनेजर और नेचुरलिस्ट गिरफ्तार
पुलिस और वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट के मैनेजर और नेचुरलिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें सोहागपुर कोर्ट में पेश किया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने चीतल के चार सींग, साही (Porcupine) के चार कांटे और सांप की दो केंचुली जब्त की हैं।
कानून के तहत उल्लंघन
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत किसी भी वन्यजीव के अवशेष को बिना अनुमति के रखना या प्रदर्शित करना अपराध है।
भारी-भरकम किराये के लिए मशहूर रिसोर्ट
यह रिसॉर्ट अपने भारी-भरकम किराये (लगभग 35 हजार रुपये प्रतिदिन) और लग्जरी सुविधाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन कानूनी नियमों की अनदेखी के कारण अब यह विवादों में है।
प्रशासन की कार्रवाई
बाघरा बफर के रेंजर विलास डोंगरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि ये अवशेष कहां से लाए गए थे और क्या इसमें किसी बड़े गिरोह का हाथ है।
यह भी पढ़े: मप्र में चीतों की संख्या पहुंची 50 का आंकड़ा
https://www.primenewsnetwork.in/state/leopard-population-in-mp-reaches-historic-50/149537