उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह 2026: चमोली के रुद्रनाथ ट्रैक रूट पर जागरूकता अभियान और सफाई रैली आयोजित
गोपेश्वर (उत्तराखंड)। वन्यजीव सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक बृहद् स्तर पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष की वाइल्ड लाइफ वीक की थीम 'Connecting Habitats, Thriving Wildlife' रखी गई है। वही इस थीम का मकसद भी आम जन मानस को यह समझाना है, कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल जानवरों को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है।
वन्यजीव और इंसान के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित
जंगल, वन्यजीव और इंसानी बस्तियों के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। चमोली जनपद के केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर रेंज के अंतर्गत भी वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह को लेकर जन समुदाय विशेष और ट्रैक रूटों पर वन्य जीव संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर चतुर्थ केदार ट्रैक रूट के मुख्य पड़ाव सगर-रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह नेगी वन दरोगा अनूप कुमार पंवार वन दरोगा पृथ्वी सिंह नेगी जय प्रकाश वन दरोगादुर्गा सती,राजू लाल वन दरोगा विनोद सिंह आलोक सिंह युवराज सिंह राजेंद्र रावत वन आरक्षी की उपस्थिति में सगर से पुंग खर्क तक गोपेश्वर रेंज द्वारा विशेष पर्यटक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यात्रियों एवं नेपाली श्रमिकों द्वारा ले जा रहे सामग्री की चेकिंग
रैली के दौरान रुद्रनाथ यात्रा मार्ग से प्लास्टिक गार्बेज एवं कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई भी की गई तथा पर्यटकों को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु जागरूक करने के साथ उत्तराखण्ड के राज्य चिन्हों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर जा रहे यात्रियों एवं नेपाली श्रमिकों द्वारा ले जा रहे सामग्री चेकिंग की गई, ताकि इस रूट पर कोई भी नशीले मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्री न ले जा सके। गोपेश्वर रेंज के वन कर्मियों ने रुद्रनाथ ट्रैक रूट पर पर्यटकों ओर तीर्थ यात्रियों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में भारत की ऐतिहासिक सफलताओं पर दी बधाई