MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी अपने सबाब प

मध्य प्रदेश में सर्दी अपने शबाब पर...कोल्ड वेब संग कोहरा

मध्य प्रदेश में सर्दी अपने शबाब पर...कोल्ड वेब संग कोहरा

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी अपने सबाब पर पहुंचने को बेताब है। इसका असर कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घना कोहरा है। दृश्यता 50 मीटर से  भी कम है। इससे खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दतिया-रीवा में ठंड का असर सबसे अधिक रहा। इसके साथ जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल के 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। उधर, सीधी, रीवा, सतना, छतरपुर, ग्वालियर, टीकमगढ़ और मुरैना में शीतलहर का असर देखा गया।

दतिया औऱ रीवा में दृश्यता बहुत कम थी, जिससे सड़क औऱ रेल यातायात पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने बताया है कि 24 और 25 को मौसम साफ रहेगा। कुछ जगह पर कोहरा हो सकता है। इसके सात ठंड का असर बढ़ेगा। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पंचमढ़ी सबसे ठंढा रहा। यहां न्यूनतम पारा 4. 6 डिग्री रहा। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। भोपाल औऱ इंदौर में 8.8 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन 11.4 डिग्री औऱ जबलपुर में 9 डिग्री रहा। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/giriraj-singh-spoke-on-rahul-gandhi-statement/102242