बलिया जिले उभांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने

बहनोई पर 15 साल तक यौन शोषण और 8 बार जबरन गर्भपात कराने का आरोप, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा

Woman Accuses Brother-in-Law of 15 Years of Sexual Abuse and 8 Forced Abortions

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जिले उभांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही बहनोई पर पिछले 15 सालों से यौन शोषण, मारपीट और अमानवीय अत्याचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी आपबीती सुनाई। एसपी से गुहार लगाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि जब वह मात्र 12 साल की थी, तब उसके बहनोई उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने परिवार की इज्जत और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।

शादी तुड़वाई और फिर बनाया बंधक

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब कुछ साल बाद उसकी शादी हुई, तो आरोपी ने उसके पति को उसकी नग्न तस्वीरें दिखाकर शादी तुड़वा दी। इसके बाद पीड़िता को पूरी तरह से और असहाय पाकर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले 15 सालों से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने जबरन उसके आठ बार गर्भपात कराए और विरोध करने पर उसे जानवरों की तरह पीटा जाता था।

बहन और आरोपी का पूरा परिवार शामिल

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक बार वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी, तभी आरोपी ने गुस्से में आकर उसे घर में बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी टांग टूट गई। इतना ही नहीं, टांग टूटने के बाद भी आरोपी ने उसे कई बार प्रताड़ित किया। पीड़िता ने अपनी बहन और उसके बेटे पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि आरोपी पक्ष उसे आए दिन जान से मारने की धमकी देता है और उसे रखैल कहकर प्रताड़ित करता है। 

पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस अधीक्षक बलिया और संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जूटी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 14 छात्रों की मौत, घटनास्थल पर रो पड़े डिप्टी सीएम