शहर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मा

प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ना, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Woman Alleges Dowry Harassment After Love Marriage

जबलपुर। शहर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। अब उसे पति और ससुराल वालों के जुल्मों का शिकार होना पड़ रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष द्वारा 10 लाख रुपये की दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

शादी के बाद 10 लाख रुपये की मांग

मालूम हो कि पीड़िता का विवाह मात्र एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के माध्यम से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसके पैसे भी हड़प लिए हैं। स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) से मामले की लिखित शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-sentences-retired-ias-and-3-officials-to-jail-for-contempt/151605

न्यायिक आदेश की अवहेलना पर चार अधिकारियों को हुई 2-2 महीने जेल की सजा