कोटा ग्रामीण में ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत पु

कोटा ग्रामीण में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 3.165 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Woman Arrested With 3.165 Kg Ganja in Kota Rural

कोटा ग्रामीण (राजस्थान)। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत कैथून थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है।

महिला गांजे के साथ गिरफ्तार

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता के आधार पर ताथेड़ पुलिया के नीचे, सुल्तानपुर रोड से एक महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के कब्जे से बारदाने सहित 3.165 किलोग्राम नमीयुक्त गांजा बरामद किया गया।

आरोपी महिला की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीना पत्नी महावीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी डुंगरज्या, थाना दीगोद, जिला कोटा ग्रामीण के रूप में हुई है। इस संबंध में कैथून थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कैथून पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी कोटा ग्रामीण अरुण कुमार आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में की गई। विशेष टीम का नेतृत्व कैथून थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक मनोज सिंह सिकरवार ने किया। कार्रवाई में कैथून थाना पुलिस, जिला विशेष शाखा (डीएसटी) तथा एमओबी शाखा की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें:   2027 के यूपी विधानसभा चुनावों में BJP और बड़ी जीत हासिल करेगी: राज्य BJP प्रमुख पंकज चौधरी