संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव की रहने व

अमेठी में मालती नदी के लकड़ी के पुल में फंसा मिला महिला का शव, चार दिन से थी लापता

Woman body found trapped in Amethi bridge

अमेठी {उत्तर प्रदेश}: संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव की रहने वाली 40 वर्षीय संजू देवी का शव मंगलवार सुबह खौपुर गांव के पास मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा मिला। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार दिन से लापता थी महिला

संजू देवी पिछले चार दिनों से लापता थी। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। मंगलवार सुबह मालती नदी में शव मिलने की जानकारी पर परिवारजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान संजू देवी के रूप में की। महिला के चार बच्चे हैं। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शव मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा हुआ मिला है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर जिला जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर निसार की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम