MP News : जबलपुर में आयोजित एक जनसुनवाई के दौरान उ

जनसुनवाई में महिला के दावे से मचा हड़कंप

जनसुनवाई में महिला के दावे से मचा हड़कंप

MP News : जबलपुर में आयोजित एक जनसुनवाई के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने सार्वजनिक मंच से खुद को राजनीतिक दल से जुड़ा बताते हुए गंभीर आपराधिक दावे कर डाले। महिला ने कहा कि उसने अलग-अलग मामलों में तीन हत्याएं की हैं। उसका यह बयान सामने आते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वीडियो सामने आने के बाद शिखा शर्मा ने इसे भ्रामक बताया है और पुलिस जनसुनवाई में शिकायत भी दर्ज कराई है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में महिला खुद को भाजपा से जुड़ी नेता और महिला आयोग की पूर्व सदस्य बताती हुई दिखाई दे रही है। महिला ने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले उसने मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की थी।

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और महिला के दावों की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला वास्तव में किसी राजनीतिक पद पर रही है या नहीं।

सूत्रों के अनुसार, महिला के बयानों में कई विरोधाभास भी नजर आ रहे हैं, जिस कारण पुलिस पूरे मामले को सावधानी से खंगाल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि महिला के दावे झूठे या भ्रामक पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अगर किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर जबलपुर एसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा कि एक महिला के वायरल वीडियो में तीन हत्याओं का दावा सामने आया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है। महिला औऱ वीडियो दोनों की जांच की जा रही है। महिला का कहना है कि वीडियो एडिट किया गया है और उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-about-venezuela-india-concerned-about-recent-developments/103954